बस्ती18 दिसम्बर 2019। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका बस्ती में कूड़ा हटाने हेतु एक नई डम्फर गाड़ी की व्यवस्था पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा की गयी। इस अवसर पर नगर पालिका परिसर में नए वाहन की विधिवत पूजा की गयी वहीं दुसरी ओर शहर के प्रमुख चैराहों पर कूड़ा प्रबन्धन हेतु कूड़ापात्र को रखवाया गया। इसके बावत जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के क्रम में यह व्यवस्था की जा रही है, उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि बस्ती शहर को ग्रीन बस्ती, क्लीन बस्ती बनाया जाए। यह उद्देश्य तभी सफल हो पायेगा जब सभी नगर वासी इसमें सहयोग करेंगे। नगर पालिका प्रशासन को किसी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होने पायेगी। शहर को शासन के मंशा के अनुरूप सुन्दर बनाया जा रहा है, पथ प्रकाश की व्यवस्था, नालियों का निर्माण, गुणवत्ता पूर्ण सड़को का जाल सभी वार्डो में बिछाया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि जो संसाधन नगर वासियों को उपलब्ध कराये जा रहें है उसका सदुपयोग करे और अपने घर का कूड़ा कूड़ापात्र में ही डालें। जिससे शहर में गंदगी से निजात मिल सके। आगे जरूरत पड़ने पर और भी संसाधन की व्यवस्था करायी जायेगी। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे विकास की गति चैगुनी हुयी है। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, घनश्याम चित्रगुप्त, अशोक सिंह जे0ई0,राजकुमार लाल, वेद प्रकाश पाण्डेय, शुभम यादव, अजय तिवारी, गिरीश सिंह,विनोद पाण्डेय के साथ ही संतोश शुक्ला, जगदीप श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, परमेश्वर शुक्ला'पप्पू', सचिन शुक्ला, सोनू पाण्डेय, प्रमोद कन्नौजिया,संजय उपाध्याय, चिन्टू मिश्रा, रणजीत सिंह,रामू पाठक, गोपाल चैरसिया सहित तमाम कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नगर पालिका को मिली नये डम्फर की सौगात